Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

सारस, न्यूज़, अररिया।

आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था, और संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में इसे स्वीकार किया गया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवंबर 2015 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत की गई थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की महत्ता पर बल दिया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत, संतोष सुराणा, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा ऋषि देव, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंकर सुमन ठाकुर, राजा कुमार ऋषिदेव, कार्यालय मंत्री नीरज झा, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ नेता राम झा, अभिषेक कुमार मिश्रा, रोशन कुमार मिश्रा, बाबुल कुमार, निरंजन कुमार, नयन कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *