• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

05 करोड़ के प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामद: तीन कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज।

सारस न्यूज़, अररिया।


अररिया एसपी के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी टीम ने फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग (एनएच-27) स्थित पटना बस स्टैंड के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के क्रम में पटना से किशनगंज जा रही एक यात्री बस से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के 16 लाख 80 हजार प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामद किए गए।

थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में तीन कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 226/25 दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर महादेव कामत, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदनी सिन्हा, तथा टाइगर मोबाइल टीम के जवान – विकास कुमार, विपिन कुमार, राजू कुमार राम, पवन कुमार पाल, लव कुमार और अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

फोटो विवरण – बरामद किए गए प्रतिबंधित लॉटरी टिकटों के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष के साथ मौजूद अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *