सारस न्यूज, वेब डेस्क।
प्रधानमंत्री की प्रस्तावित पूर्णिया जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अररिया जिले में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नागरिकों को आमंत्रित कर रहे हैं।
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में पार्टी की एक टीम ने जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के बागनगर, चिल्हनिया, उदाहाट, केसर्रा, बलुआ ड्योढ़ी और जोकीहाट नगर पंचायत सहित कई पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें पूर्णिया में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपे गए।
इस जनसंपर्क अभियान में जोकीहाट विधानसभा प्रभारी जुबेर आलम, संयोजक विवेक साह, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र मंडल, परमानंद सिंह, नगर अध्यक्ष विनोद यादव, अजय नंदन ठाकुर, संतोष मंडल, मनोज विश्वास, संजय विश्वास, रामानंद साह, नारायण ठाकुर, संजय यादव, मिथिलेश मंडल सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
भाजपा की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सक्रियता से की जा रही है, ताकि प्रधानमंत्री की सभा में जिले से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।