• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राहुल गांधी ने मां खड्गेश्वरी महाकाली की आरती कर व बाबा खड्गेशवरनाथ पर जलाभिषेक कर देश की सुख समृद्धि के लिए की कामना।

सारस न्यूज, अररिया।

– नानू बाबा से राहुल गांधी ने जाना मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर का इतिहास

– सुबह से ही मंदिर में सैकड़ों पुलिस बल तैनात, मां काली व महादेव का लगा जयकारा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सोमवार को राहुल गांधी  विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचें, जहां राहुल गांधी ने मां खड्गेश्वरी महाकाली की आरती कर व बाबा खड्गेश्वरनाथ पर जलाभिषेक कर देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का जयकारा लगाया गया। मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा के द्वारा राहुल गांधी को चुनरी व माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं राहुल गांधी के द्वारा सबसे पहले मां खड्गेश्वरी पर पुष्प व चुनरी चढ़ाई गई। इसके बाद मां खड्गेश्वरी की आरती की गई। वहीं बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव पर जलाभिषेक किया गया। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा के द्वारा मां खड्गेश्वरी की तस्वीर और हेमंत कुमार हीरा के द्वारा लिखित मां खड्गेश्वरी की पुस्तक राहुल गांधी को भेंट स्वरूप दिया गया।

राहुल गांधी के साथ दर्जनों जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। सोमवार की सुबह से ही काली मंदिर में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी गण मौजूद थे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर आम भक्तों की आवाजाही रोक दी गई थी, जिससे कि राहुल गांधी को पूजा – अर्चना करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं काली मंदिर के दर्जनों सदस्यों ने पूर्व से ही सारी तैयारी कर ली थी। मां खड्गेश्वरी के साधू नानू बाबा ने बताया कि सोमवार को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर देश की सुख समृद्धि की कामना की। राहुल गांधी ने मंदिर का इतिहास भी जाना और मंदिर का इतिहास जानकर वे काफी प्रसन्न हुए। मौके पर हेमंत कुमार हीरा, शंकर माली, रामजिनिस पासवान, रोशन दुबे, गुड्डू सिंह, विकास सिंह, विनय झा, अभिषेक बच्चन, अजय कुमार, संतोष झा, राजू पासवान, बिरू, चंदन देवी, रेशमी कुमारी, अन्नु रानी समेत दर्जनों कार्यकर्ता काफी सक्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *