सारस न्यूज़, अररिया।
संसद में राहुल गांधी द्वारा पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बेहद गंभीर विषय है। इसके लिए कांग्रेस के सदस्य सह लोकसभा सांसद राहुल गांधी को हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता के रुप में संविधान के मर्यादा का भी ध्यान नहीं रखा। यह बातें राहुल गांधी के लोकसभा में हिंदू धर्म पर टिप्पणी किए जाने के बाद अररिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक भगत ने कही। पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत ने कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी के टिप्पणी पर करारा जवाब देते हुए कहा है कि हमारे अराध्य देव भगवान शंकर पर अमर्यादित टिप्पणी करने का अधिकार उनको किसने दिया है। ऐसी टिप्पणी उनके परिवार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। हिंदू धर्म में भगवान महादेव का सर्वप्रथम स्थान है। स्वयं उनका भक्त हूं। जिस तरह से राहुल गांधी भगवान शिव के फोटो को संसद में लहरा कर उत्तेजित हो रहे थे। यह बर्दास्त करने लायक नही। राहुल गांधी को वोट देने वाले हिंदुओं से पूछते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्या हिंदू हिंसा करते हैं या नफरत फैलाते हैं। टिप्पणी करने के बाद से करोड़ों सनातनियों का अपमान करने वाले राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए कि नहीं।
