जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास में धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया। पूजा अर्चना के बाद विद्या की देवी मां शारदे की वंदना के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया विवि के सिंडिकेट सदस्य एमपी सिंह व अररिया भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा भी मौजूद थे। अपने संबोधन में डॉ अशोक पाठक ने कहा कि अररिया के जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास में पहली बार सरस्वती पूजा मनाकर इस स्थान को जागृत कर दिया गया है। कहा कि छात्रावास के वर्तमान अधीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छात्रावास व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। साथ ही उन्होंने मां सरस्वती के गुणों का वर्णन किया।
वहीं डॉ मुकेश कुमार सिन्हा को बधाई भी दी। एमपी सिंह ने सरस्वती मां के इतिहास व सृष्टि के बारे में छात्रों को जानकारी दी। अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने छात्रावास के संचालन को व्यवस्थित ढंग से संचालित होते देख आश्चर्य व्यक्त किया व कहा कि यह सफल नेतृत्व का ही नतीजा है। जिस कारण अररिया भाजपा के जिला शिक्षा प्रकोष्ठ का दायित्व भी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा को मिला। डॉक्टर मुकेश कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया। वहीं डॉक्टर मुकेश कुमार सिन्हा ने मां सरस्वती के मूल मंत्र छात्रों को समझाया विद्यारंभ करिश्यामी सिद्धिभर्वतू में सदा अर्थात विद्या ग्रहण के कार्य में मां मुझे सिद्धि मिले। साथ में हंस वाहिनी व हंस की विशेषता का उल्लेख किया। मौके पर अररिया कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी छात्रावास के कर्मी व दर्जनों छात्र मौजूद थे.
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply