मय थाई मार्शल आर्ट में अररिया के 14 खिलाड़ी ने पाया गोल्ड मेडल तक 01 ने पाया सिल्वर मेडल।
गोल्ड व सिल्वर मेडल से नवाजे गए अररिया के बच्चे मौजूद पदाधिकारी।
अररिया कॉलेज से मय थाई मार्शल आर्ट के चयनित खिलाड़ियों ने भागलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में बाजी मारी है। इसको लेकर अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है। साथ ही सफल बच्चों को हौसला अफजाई करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं अररिया कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर की ओर से अंतर महाविद्यालय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में चयनित बच्चों ने भाग लिया व एथलेटिक्स सहित अन्य कई खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाया है। मय थाई मार्शल आर्ट संघ के उपाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि भविष्य में ये बच्चे वैश्विक स्तर पर इन खेलों में भारत का नाम रोशन करेंगे। इधर संघ के कोच साजन कुमार खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में 14 बच्चों ने जिले से गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
जिसमें गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले बच्चों में कोच संतोष कुमार व साजन कुमार भी शामिल हैं। सतह ही सुजित कुमार, दिवाकर कुमार, धीरज कुमार, विकाश कुमार, सुमित कुमार सिंह, शेखर कुमार, राही कुमार, ईशा कुमारी, इशिका कुमारी प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी व निधि कुमारी को अपनी प्रतिभा के दम पर गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। वहीं ज्योति कुमारी को सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। अररिया कॉलेज के मय थाई मार्शल आर्ट संघ के पदाधिकारियों ने सभी 15 बच्चों को भविष्य में और ज्यादा बेहतर करने की शुभकामनाएं दी है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply