फारबिसगंज (अररिया) — बथनाहा नहर मार्ग पर मटियारी के समीप बुधवार की अहले सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मटियारी वार्ड संख्या-02 निवासी नरेश पासवान, पिता पृथ्वी पासवान, के रूप में हुई है। शव नहर के किनारे संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला, जिससे लोगों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
शव के पास मिले चप्पल, टूटा वाइजर और मोबाइल
स्थानीय लोगों ने सुबह नहर मार्ग पर टहलने के दौरान शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बथनाहा थानाध्यक्ष नवीव कुमार, अरुण कुमार झा, मनोज कुमार सिंह और फारबिसगंज थाना के चौकीदार सुरेश पासवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के पास से बाइक का टूटा हुआ वाइजर, एक चप्पल, और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिजनों ने बताया कि नरेश पासवान चारपहिया वाहन चालक थे और कभी-कभार मजदूरी का कार्य भी करते थे। मंगलवार की शाम लगभग 6:30 बजे वे घर से निकले थे लेकिन रातभर लौटकर नहीं आए। बुधवार सुबह उनका शव नहर किनारे बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
घटना स्थल मृतक के घर से महज 100-150 मीटर की दूरी पर
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शव मृतक के घर से मात्र 100 से 150 मीटर की दूरी पर मिला, जिससे स्थानीय लोग भी हैरान हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोग इसे हत्या तो कुछ लोग सड़क दुर्घटना का मामला मान रहे थे। हालांकि अभी तक मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
एसडीपीओ पहुंचे मौके पर, कई बिंदुओं पर हो रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा स्वयं मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया:
“प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक के परिजन जो कुछ लिखित में देंगे, उस बिंदु पर भी जांच की जाएगी।”
शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
सारस न्यूज़, अररिया।