• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर शारदा सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन।

सारस न्यूज़, अररिया।

स्थानीय संस्था द्विजदेनी क्लब द्वारा मंगलवार को शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के समीप पीडब्ल्यूडी प्रांगण में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की, जबकि संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया।

इस अवसर पर लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोकगीत गायिका देवकला दास और शकुंतला देवी ने अपनी गायकी से समां बांधा। इस मौके पर गायिका देवकला दास को शारदा सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें निशा पाठक और अन्य महिलाओं ने शॉल ओढ़ाकर और धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हेमंत यादव, विनोद कुमार तिवारी, और सुरेंद्र प्रसाद मंडल ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के जीरादेई गांव में हुआ था। वे स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति थे और दो बार राष्ट्रपति पद का गौरव प्राप्त करने वाले व्यक्ति थे। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

कार्यक्रम में लोकगीत गायिका देवकला दास, शकुंतला देवी, जनार्दन दास पारखी, शिवनारायण चौधरी, शिवराम साह, अरविंद ठाकुर, रामजी मिश्रा, सीताराम बिहारी, पुरुषोत्तम प्रसाद चौधरी, मोहन कुमार पाठक, सुनील दास, शारदा लक्ष्मी, सुशीला कुमारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *