सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेनू गेट के समीप मवेशी व्यापारी से हुई लूट कांड मामले का उद्वेदन करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर जानकारी देते हुए अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह के कार्यालय से प्रेस रिलीज कर जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते 4 दिसंबर को दिन के लगभग 2:30 बजे सिमराहा थाना क्षेत्र के रेनू गेट के समीप बाइक सवार अपराधियों के द्वारा मवेशी व्यापारी मोहम्मद सज्जाद और मोहम्मद अकबर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों मवेशी व्यापारी अपने पिकअप वैन के साथ सुपौल जा रहे थे। इसी क्रम में रेनू गेट के पास एन एच 57 पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के द्वारा उनका पीछा कर हथियार के बल पर रोक कर उनके पास मौजूद 1 लाख रूपये को छीन लिया गया था और विरोध करने पर व्यापारी सज्जाद को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।
घटना के पश्चात पुलिस के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। घटना के बाद पीड़ित मवेशी व्यापारी के द्वारा सिमराहा ओपी थाना में कांड संख्या 1075/23 दर्जी कराया गया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा छानबीन और तकनीकी आधार पर लूट कांड का सफल उदभेदन सिमराहा थाना प्रभारी राजनंदनी सिन्हा के नेतृत्व में किया गया जिसमें चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त वरुण बहरदार, पंकज पासवान, राजा कुमार सिंह, सूरज राय को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में प्रयुक्त दो बाइक सहित 11 हजार रूपया और दो मोबाइल को भी बरामद किया गया है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply