Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चुनाव ड्यूटी में तैनात सीतामढ़ी निवासी होमगार्ड जवान की हुई मौत, पुलिस प्रशासन ने दी शोक सलामी।

सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दूसरे जिला से चुनाव ड्यूटी में अब तक 04 होमगार्ड जवान की मौत।

मृतक होमगार्ड जवान में 02 मुजफ्फरपुर जिला निवासी तो 02 सीतामढ़ी जिला निवासी की हुई मौत।

मृतक जवान को शोक सलामी में श्रद्धांजलि देते सार्जेंट मेजर, मौजूद मुख्यालय डीएसपी व अन्य।

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात सीतामढ़ी निवासी एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जिसमें बताया गया है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के क्रम में अररिया जिला अंतर्गत जोकीहाट (प्रखंड) विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय सतधारा में चुनाव ड्युटी पर तैनात होमगार्ड मनोज झा जिसकी विभागीय पहचान संख्या/ ब्रास संख्या 14690 अचानक से बीमार हो गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक होमगार्ड मनोज झा सीतामढ़ी जिला बल में पदस्थापित थे। उनके मौत होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अररिया पुलिस केंद्र में मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम व सार्जेंट मेजर सतीश कुमार सिंह द्वारा दिवंगत जवान को शोक सलामी दी गई। दिवंगत मनोज झा के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता देने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है। शोक सलामी के दौरान मौजूद पुलिस प्रशासन ने दिवंगत होमगार्ड जवान मनोज झा को श्रद्धांजलि अर्पित किया है। इसके बाद उनके परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। ज्ञात हो कि अबतक लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे जिले से आये 04 होमगार्ड जवान की मौत चुनाव ड्यूटी के दौरान हो चुकी है। जिसमें मुजफ्फरपुर जिला निवासी सुधीर कुमार सिंह सैन्य संख्या 955, रोशन कुमार सैन्य संख्या 233244 व सीतामढ़ी जिला निवासी महेंद्र साह सैन्य संख्या 14386 भी हैं। जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा दिवगंत हुए इन चारो होमगार्ड जवान के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने की बातें कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *