• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सामाजिक सुरक्षा कोषांग को सभा भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

सारस न्यूज, अररिया।

प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया से संचालित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ नेहा कुमारी ने की। जानकारी देते हुए बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में सात बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें सभी प्रकार की पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार कल्याण योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना व बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। हालांकि, आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सूचना के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के केवल दो मुखिया ही शामिल हुए। कार्यशाला में निशु कुमारी (कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया), लिपिक वारिश आलम, नुसरत परवीन, मुखिया हरिरा जयकृष्ण सिंह, कुआड़ी मुखिया वीणा देवी, कार्यपालक सहायक अंगद कुमार, बेला कुमार (डाटा एंट्री ऑपरेटर), ग्राम पंचायत सचिव नागेश्वर यादव, अरविंद कुमार, बिजेंद्र कुमार, जिछु कुमार, कार्यपालक सहायक नीतीश कुमार, कन्हैया कुमार पासवान, संतोष यादव, पंकज कुमार मंडल, दीपक कुमार, रवि कुमार, रूबी कुमारी, पप्पू कुमार, शुभम कुमार राय सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *