बिहार के सियासी उठा पटक के बीच अन्य जिला सहित अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह का तबादला सासाराम हो गया है। वहीं एसपी अमित रंजन को अररिया का नया एसपी बनाया गया है। मिली खबर के मुताबिक निवर्तमान एसपी अशोक कुमार सिंह को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) सासाराम में स्थानांतरण हुआ है। 2018 बैच के आइपीएस अमित रंजन वर्तमान में भागलपुर के सिटी एसपी थे। मालूम हो कि बिहार में सियासी बाजार गर्म है। इसी बीच पहले कई आईएएस पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। अब पूरे बिहार में कुल 79 पुलिस पदाधिकारीयों का स्थानांतरण हुआ है जिसमें अररिया के एसपी का जिला में 1.8 माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद इनका तबादला हुआ है तो भागलपुर के सिटी एसपी अमित रंजन का सिल्क सिटी में 09 माह कार्यकाल के बाद अररिया तबादला किया गया है। इधर जिला में महिला थानाध्यक्ष मेनका रानी, एसएचओ घनश्याम और शिवपूजन सहाय सहित 12 से 13 पुलिस अधिकारी और अन्य एसएचओ का भी तबादला हुआ है।
नए एसपी के सामने होगी ये चुनौती:
2018 बैच के आईपीएस अमित रंजन के सामने अररिया जिला में अपराध पर नियंत्रण पाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। अमित रंजन भागलपुर में सिटी एसपी के पद पर थे। अब उन्हें अररिया के एसपी का कमान मिलते ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है हाल ही के दिनों में जिले में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाना नए एसपी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।
जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं:
अररिया में बीते कई माह के बीच भीतर फाइनेंस कर्मी से लूट, गन पॉइंट पर सीएसपी संचालक से लूट, ज्वेलरी शॉप में चोरी, दिनदहाड़े बैंक डकैती, आपसी द्वेष, जमीनी विवाद में हत्या व प्रेम प्रसंग में हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। इन सभी घटनाओं पर लगाम लगाना नए एसपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। जिलावासियों को नए एसपी से आशा रहेगी कि एसपी इन सभी घटनाओं पर लगाम लगा पाएंगे
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply