जिला पुलिस महकमे में एसपी अंजनी कुमार ने कार्य में कमी बरतने पर एकाएक स्थानांतरण करके हड़कंप मचा दिया है। जिसमें एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज गुप्ता को थानाध्यक्ष पद पर से हटाते हुए महलगांव थाना के अनुसंधान इकाई में भेज दिया है। वहीं सोनमणी गौदाम के थानाध्यक्ष नवीन कुमार को बथनाहा थानाध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है तो बैरगाछी थाना के पुअनि संजय सिंह को सोनमणी गौदाम का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इधर रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के विभागीय जांच के दायरे में आने पर रानीगंज थानाध्यक्ष पद रिक्त होने पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत रवि रंजन सिंह को रानीगंज थानाध्यक्ष का कमान सौंपा गया है। साथ ही जोकीहाट की पुअनि को सिमराहा अनुसंधान इकाई, पुअनि श्रवण कुमार को जोकीहाट से नरपतगंज, पुअनि इम्तियाज खां को सिमराहा से जोकीहाट, पुअनि रजनीकांत कुमार को पुलिस केंद्र से जोकीहाट अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं पुअनि कुंदन कुमार को महलगांव थाना से पुलिस केंद्र, पुअनि श्याम कुमार को नरपतगंज से बैरगाछी थाना तो सअनि गौरी शंकर यादव को यातायात थाना से रानीगंज थाना में अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply