• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसपी ने प्रशिक्षण प्राप्त 09 पीटीसी पुलिस कर्मियों को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पद पर बैज लगाकर दी प्रोन्नति।

सारस न्यूज, अररिया।
एसपी अंजनी कुमार ने जिला पुलिस केंद्र में एक समारोह आयोजित कर प्रशिक्षण प्राप्त 09 पीटीसी पुलिस कर्मियों को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक की श्रेणी में बैज लगाकर पदोन्नति दी। प्रोन्नति मिलने से प्रसन्न सहायक पुलिस अवर निरीक्षक ने बताया कि कठिन मेहनत व लगन से पीटीसी की ट्रेनिंग को उन्होंने पास किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों कंधों पर बैज लगाया और कहा कि अब आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। ऐसे में और भी बेहतर तरीके से कार्य कर अन्य प्रमोशन जल्द से जल्द प्राप्त करने का प्रयास करें। इस क्षण को प्रोन्नति प्राप्त सभी 09 सहायक अवर निरीक्षकों ने जीवन का सुखद क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *