• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान।

सारस न्यूज़, अररिया।

एसपी अमित रंजन के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से नगर थाना क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान नगर थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया और अन्य वाहनों से जुर्माना वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पुलिस ने डिक्की के साथ-साथ वाहनों के सभी आवश्यक कागजातों की भी जांच की।

नगर थाना पुलिस ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति नियंत्रित रखने और सभी कागजात दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने विशेष रूप से बाइक पर तीन सवारियों पर ध्यान केंद्रित किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *