फारबिसगंज की होनहार छात्रा व शास्त्रीय गायिका सृष्टि सौम्या एक बार फिर अपने सुरों का जादू बिखेरते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शहर और प्रदेश का मान बढ़ाने जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज, शुक्रवार को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान भारत सरकार से पंजीकृत वाईएसएस फाउंडेशन की ओर से दिया जा रहा है।
हरिपुर पंचायत निवासी और पाई वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा सृष्टि, प्रयाग संगीत समिति की भी नियमित छात्रा हैं। उनके पिता प्रफुल कुमार दास ने बताया कि इस सम्मान को देने के लिए समारोह में सेना और देश के कई प्रतिष्ठित अधिकारी उपस्थित रहेंगे और उन्हीं के हाथों सृष्टि यह सम्मान प्राप्त करेंगी।
सृष्टि सौम्या इससे पहले भी अपने अद्वितीय प्रदर्शन के लिए नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड, राजीव गांधी समरसता अवार्ड, प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान, कायस्थ महासभा पटना और प्रयागराज में आयोजित 61वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन जैसे कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। उनके इन उपलब्धियों से फारबिसगंज सहित पूरे बिहार को गर्व महसूस हुआ है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply