• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी 52वीं वाहिनी 28 अक्टूबर से 03 नवंबर तक मना रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह।

सारस न्यूज़, अररिया।

सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि थीम का उद्देश्य सभी लोगों को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए प्रेरित करना

एसएसबी 52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में 28 अक्टूबर से 03 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” है, जिसका उद्देश्य सभी को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए प्रेरित करना और भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराना है।

सोमवार को वाहिनी मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों के कार्मिकों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली। कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया ने जानकारी दी कि केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म सप्ताह को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसे सार्वजनिक प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता की जरूरत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर उप कमांडेंट पी. एन. सिंह, उप कमांडेंट उदय कुमार और अन्य बलकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *