एसएसबी 52 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में बाहरी सीमा चौकी मजरख में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भ्रमणशील पशु चिकित्सक सिकटी डॉ शांतनु कुमार द्वारा पशुओं की जांच की गयी। इसके बाद निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारी व इससे बचाव के उपाय बताये गये। पशु चिकित्सा शिविर के दौरान कुल 112 पशुओं का इलाज किया गया।
इसी क्रम में गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार बल कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, मोटे अनाज के फायदे एवं भारत के वीर पोर्टल की जानकारी एवं उसमें अंशदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फल एवं सब्जियों के उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। ताकि जवानों को ताजे फल एवं सब्जी मिल सके। इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गयी। एसएसबी द्वारा सीमावर्ती गांवों में समय-समय पर ऐसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। जिनका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलता है। इस कार्यक्रम में उनि मोहन चंद्र, मुआ अनिल कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे।
सारस न्यूज़, अररिया।
शिविर में मौजूद पदाधिकारी एवं ग्रामीण।

Leave a Reply