सारस न्यूज, अररिया।
चिकित्सा शिविर में एसएसबी के डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हुए।
स्थानीय लोगों को खान-पान, खुद की साफ-सफाई, नशा को छुड़ाने के लिए परिवारजनों को जागरूक करने व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति भी स्थानीय लोगों को किया जागरूक।
भारत सरकार के तत्वाधान में एसएसबी 52 वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप कमांडेंट 52 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी भलुआ स्थित गरैया वार्ड संख्या 05 में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 52 वीं वाहिनी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज जाट के द्वारा स्थानीय नागरिकों को जांच के बाद उन्हें दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर में 36 पुरुष, 42 महिला व 08 बच्चे कुल 86 मरीजों का इलाज किया गया है। साथ ही डॉ मनोज जाट द्वारा स्थानीय लोगों को खान-पान, खुद की साफ-सफाई, नशा को छुड़ाने के लिए परिवारजनों को जागरूक करने व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रो में वैसे लोग जो किसी न किसी आभाव में उपचार से वंचित रह जाते हैं। उनके लिए सशस्त्र सीमा बल के द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर के माध्यम से जन-जन तक सुविधाओं को पहुंचाना एसएसबी के मुख्य कार्यों में शामिल है। इस सुविधाओं के मद्देनजर स्थानीय लोग काफी देखे गए व सशस्त्र सीमा बल के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में सीमा चौकी प्रभारी भलुआ सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र मेहता, आरक्षी वरुण सिंह, आरक्षी सचिन कुमार व अन्य जवान मौजूद थे।