• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार; पुलिस कर रही है गहन पूछताछ।

सारस न्यूज, अररिया।




फारबिसगंज पुलिस ने गहन छापेमारी अभियान चलाकर चोरी हुई बाइक को महज कुछ ही घंटे में बरामद करते हुए उक्त चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक चोरी होने से संबंधित पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 235/25 दर्ज कर उक्त बाइक की बरामदगी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया।
इसी क्रम में चोरी हुई हीरो ग्लैमर बाइक संख्या बीआर 38 एम 5843 को बरामद करते हुए उक्त बाइक चोरी मामले में कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त 20 वर्षीय सोनू कुमार, पिता उदयानंद मंडल उर्फ गुडल मंडल, ग्राम तिरसकुंड, वार्ड संख्या -10, थाना-फारबिसगंज, जिला-अररिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने अन्य कई जगहों से चोरी में संलिप्तता स्वीकार की है। इसके लिए साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
छापेमारी टीम में मुख्य रूप से अ.नि. अरविंद कुमार सिंह, अ.नि. आकाश कुमार सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *