• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हत्याकांड के फरार नामजद अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल।

सारस न्यूज़, अररिया।

आदर्श थाना फारबिसगंज की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 227/23 में नामजद 40 वर्षीय अभियुक्त श्यामलाल ऋषिदेव, पिता विष्णुदेव ऋषिदेव, निवासी ग्राम ढोलबज्जा, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इसी मामले में नामजद एक अन्य आरोपी रूपचंद ऋषिदेव, पिता विजल ऋषिदेव, निवासी ग्राम खवासपुर, थाना सिमराहा, जिला अररिया, हाल ही में कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए विगत सप्ताह न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, इस कांड का अनुसंधान लगभग पूरा हो चुका है और सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदनी सिंहा, पुलिसकर्मी अमित राज, प्रभा कुमारी एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *