• Mon. Jan 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

छह वर्ष से दुष्कर्म का वांछित फरार आरोपित गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।

दुष्कर्म के मामले में छह वर्षों से वांछित फरार आरोपित को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसकी जानकारी महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 60/19 में दुष्कर्म का आरोपित गत छह वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित जोकीहाट थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड संख्या 07 निवासी मो. कय्यूम (48), पिता स्व. बसीर को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *