• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हत्या के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की विशेष छापेमारी में मिली सफलता।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत फारबिसगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में वांछित चल रही महिला आरोपी फूल देवी उर्फ फूलो देवी, पति सुखल टुडू, निवासी संथाली टोला वार्ड संख्या-08, ढोलबज्जा को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में अररिया भेज दिया गया है। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा अवर निरीक्षक राजनंदनी सिंहा, अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *