• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जन स्वराज के इफ्तार पार्टी में टूटी जाति की दीवार, उमड़ा लोगों का सैलाब।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया प्रखंड के प्रसिद्ध झौआ पलासी कर्बला मैदान में शनिवार को जन स्वराज पार्टी के द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। रमजान के 28वें रोजे के मौके पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

मौके पर जन स्वराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी उपस्थित रहे। प्रशांत किशोर इफ्तार से ठीक पहले, पांच बजकर 50 मिनट पर पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद लोगों ने फूलमाला, गमछा और बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इफ्तार में एकजुटता का संदेश:

अजान के बाद जाति और धर्म का भेदभाव भुलाकर सभी ने इफ्तार में शामिल होकर जलपान किया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई पार्टी या चुनावी सभा नहीं है, बल्कि इफ्तार पार्टी है। उन्होंने बताया कि वे सिर्फ लोगों को मुबारकबाद देने के लिए पहुंचे हैं।

प्रशांत किशोर ने दबे शब्दों में तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए वक्फ संशोधन बिल को वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चाहें तो वक्फ कानून नहीं बनेगा। यदि नीतीश कुमार वक्फ संशोधन बिल से समर्थन वापस ले लेते हैं तो कानून पर विराम लग जाएगा।

मौजूद अतिथि और कार्यकर्ता:इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अली राजा, उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, अररिया प्रखंड अध्यक्ष सह विधानसभा चुनाव प्रभारी विजय सिंह, प्रवक्ता कुमुद रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह, पूर्णिया जिलाध्यक्ष महफुज आलम, मुखिया मिंहाज आलम, सरफराज नसरत, शिव कुमार राय, मास्टर साकीब समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *