Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा- सांसद, यह आगाज है 2024 में अंजाम तक पहुंचेगा- सांसद।

सारस न्यूज़, अररिया।

तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद देशभर  के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। अररिया जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी नगर स्थित चांदनी चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में इस जश्न समारोह में अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप कुमार भी शरीक हुए। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि तीन राज्यों में मिली इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश में फिलहाल एक ही गांरटी चल रही है वो है “मोदी की गारंटी” देशवासियों को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है और भाजपा पर भरोसा है। 2023 के आखिरी महीने में मिली इस जीत ने तय कर दिया कि 2024 में पुनः केंद्र में  भाजपा की सरकार बननी तय है। सांसद ने तीन राज्यों में मिली इस जीत पर भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
जश्न समारोह में लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक भगत, संतोष सुराणा, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला उपाध्यक्ष उदय शंकर उदय, नवीन यादव, लोकसभा विस्तारक पारस नाथ साह, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव्, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति भगत, अन्नू मिश्रा, पूजा, प्रदीप पासवान, संजय यादव, पप्पू झा जी, जुबैर आलम, डीएन सिंह, अंकित कुमार, सुजीत कुमार विक्की विशाल, संजय मंडल, भरत ऋषिदेव , सुरेंद्र झा, नीरज झा संजय सिंह और छोटू के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *