• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

देश को मीडिया क्रांति की जरूरत : राहुल गांधी- सादगी की मिसाल हैं राहुल गांधी – चंगेज़ अंसारी।

सारस न्यूज, अररिया।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित कर संवाद किया। अररिया से कांग्रेस नेता चंगेज़ अंसारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। चंगेज़ अंसारी ने बताया कि इस संवाद के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में कुछ वर्षों से अराजकता बढ़ी है। सामाजिक हिंसा, नफरत, जातिवाद व महिला उत्पीड़न जैसी समस्याओं से देश जूझ रहा है। यह स्थिति अच्छी नहीं है।

चंगेज़ अंसारी ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात उनके जीवन का गौरवपूर्ण व प्रेरणादायक क्षण रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल की सादगी, स्पष्ट सोच देश को सुरक्षित रख सकती है।

राहुल गांधी ने संवाद के दौरान टीवी चैनलों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। चंगेज़ अंसारी ने कार्यक्रम के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से अपील की है कि नफरत की जगह मोहब्बत का पैग़ाम देकर कांग्रेस देश में अमन, चैन, शांति, आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देती है, ताकि हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब को कोई बिगाड़ न सके।

यह काम कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर समाज में संदेश दिया है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उनकी सादगी, संविधान के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण, सच्चाई के प्रति निष्ठा ने गहराई से प्रभावित किया है।

एक कार्यकर्ता के रूप में इस मुलाकात ने नई ऊर्जा, उत्साह व संकल्प का संचार किया है। उन्होंने बताया कि राहुल का नेतृत्व युवाओं को केवल दिशा ही नहीं देता, बल्कि लोकतंत्र व न्याय की लड़ाई में साथ खड़े होने का हौसला भी देता है। उन्होंने राहुल गांधी से इस मुलाकात को सदैव स्मरणीय बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *