भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता राहुल झा ने जारी बजट पर अपना बयान जारी किया है। कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतिम बजट 2024 को विकास उन्मुख भारत को गति देने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट भारत को अग्रणी बनाने की यात्रा में पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों व संकल्पना के मध्य नजर काफी अहम है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों में लगातार देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने व तेजी से अर्थव्यवस्था का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस बजट से उसी रफ्तार को बनाए रखने में मदद करेगा। जिला प्रवक्ता ने कहा कि इस बजट में युवा, गरीब किसान व महिलाओं की जरूरत को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। मोदी सरकार ने बहु आयामी बजट पेश कर आजादी के अमृत 100 साल पूर्ण होने तक देश को अग्रिम ऊंचाई तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। मौजूदा बजट देश को सर्वांगीण विकास सुरक्षित कर राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य को पूरा करेगा।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply