• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद पुलिस ने चेक पोस्ट से शराब के सेवन में पांच लोगों को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

जिला उत्पाद विभाग की पुलिस ने जोगबनी चेक पोस्ट पर नेपाल से शराब का सेवन कर आ रहे अलग-अलग स्थानों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जोगबनी चेक पोस्ट वन और टू पर चेकिंग के दौरान इन पांच लोगों को शराब के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में रानीगंज थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी तिलकान सोरेन, बौसी थाना क्षेत्र के तामघट्टी निवासी धीरेंद्र भगत, बौसी थाना क्षेत्र के पहुंसारा निवासी चुन्नू मुखिया, बथनाहा थाना क्षेत्र के निवासी रंजन कुमार और फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अखलाकुर रहमान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *