न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया के पत्रांक-87, दिनांक 27.01.2025 के अनुसार, दिनांक 08.03.2025 (द्वितीय शनिवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर, अररिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जहां सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा।
अधिकारी व विभागों को निर्देश
इस संबंध में जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिनमें शामिल हैं: अपर समाहर्ता, अररिया
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अररिया अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज भूमि सुधार उप समाहर्ता, अररिया एवं फारबिसगंज जिला स्थापना उप समाहर्ता, अररिया कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, अररिया प्रभारी पदाधिकारी, जिला नीलाम पत्र प्रशाखा, अररिया श्रम अधीक्षक, अररिया जिला परिवहन पदाधिकारी, अररिया मोटरयान निरीक्षक, अररिया अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, अररिया सभी अंचल अधिकारी, अररिया जिला
सुलहनीय वादों की सूची तैयार करने के निर्देश
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित किया जाए तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा जाए।
इसके अतिरिक्त, प्रथम सूची 25.02.2025 तक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया को उपलब्ध करानी होगी। अंतिम सूची 04.03.2025 तक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को समय और धन की बचत होगी।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply