• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्व विधायक ने जनसंपर्क अभियान को दी गति, केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचा रहीं।

सारस न्यूज, अररिया।


नरपतगंज की पूर्व विधायक देवंती यादव ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। भरगामा प्रखंड के विभिन्न गांवों में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत वह ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं व उन्हें विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दे रही हैं। पूर्व विधायक ने बताया कि केंद्र सरकार देश के समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए कई अहम योजनाएं चला रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि व जनधन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि ये सभी योजनाएं गरीब, किसान, मजदूर व महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ललित झा, सुमन झा, प्रकाश चंद्र बादल, सुबोध यादव समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ये सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं के लाभ, आवेदन की प्रक्रिया व पात्रता की जानकारी दे रहे हैं।

देवंती यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य न सिर्फ योजनाओं की जानकारी देना है बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का सीधा लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं व जागरूकता के इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *