Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गोर्राहा बिशनपुर पंचायत के मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर, जांच में जुटी पुलिस।

सारस न्यूज, अररिया।

नरपतगंज के गोर्राहा विशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव को बाएं छाती में लगी है गोली।

नरपतगंज प्रखंड के गोर्राहा विशनपुर पंचायत के मुखिया 45 वर्षीय अमरेंद्र यादव पिता सिंहेश्वर यादव को सोमवार के शाम अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मुखिया को उनके परिजनों व स्थानीय लोगो ने ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों में डॉ मनोज कुमार और डॉ केएन सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मुखिया अमरेंद्र यादव को छाती में बाएं तरफ गोली लगी है जो गोली अंदर ही फंसे होने के कारण उसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में ईलाजरत गंभीर रूप से घायल मुखिया अमरेंद्र यादव के परिजनों ने बताया कि अमरेंद्र यादव नरपतगंज प्रखंड के गोर्राहा विशनपुर पंचायत के मुखिया के अलावा नरपतगंज मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष भी है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि मुखिया अमरेंद्र यादव को पंचायत के ही बहरदार टोला के समीप अपराधियों ने गोली मारी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। घटना कैसे घटित हुई और घटना का कारण क्या है इस संदर्भ में किसी प्रकार की कोई जानकारी नही मिल पाई है। इधर गोर्राहा विशनपुर के मुखिया को गोली लगने और गंभीर रूप से घायल मुखिया अमरेंद्र यादव के अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए पहुंचने की जानकारी मिलते ही आदर्श थाना फारबिसगंज के थानाध्यक्ष मो आफताब अहमद सदल बल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से ईलाजरत मुखिया के स्वास्थ्य का हल जाना। यही नही गोर्राहा विशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव को अपराधियों के द्वारा गोली मार देने और गंभीर रूप से घायल मुखिया का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज होने की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, अशोक यादव, रविंद्र यादव, समाजसेवी वाहिद अंसारी, इजहार अंसारी, सुधीर यादव, रविशंकर यादव, जयकेस यादव, दीपक कुमार, राजीव कुमार, भाजपा नेता प्रताप नारायण मंडल सहित बड़ी संख्या में लोगो ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर गंभीर रूप से घायल मुखिया अमरेंद्र यादव के स्वास्थ्य का हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *