• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी।

सारस न्यूज़, अररिया।

बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, फारबिसगंज के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में न्यायालय के बरामदे पर बैनर लेकर हड़ताल पर बैठे।

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों, जिनमें पेशकार मयंक मिलिंद, बाल किशोर साह, नाजिर सूरज कुमार, आदेशपाल रंजीत कुमार, राजीव सिंह, और प्रोसेसर सर्वर संतोष कुमार आजाद समेत अन्य ने कहा कि यह हड़ताल संघ की चार प्रमुख मांगों के समर्थन में है:

  1. वेतन विसंगति को शीघ्र दूर किया जाए।
  2. सभी तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को जल्द पदोन्नति दी जाए।
  3. शत-प्रतिशत अनुकंपा आधारित बहाली हो।
  4. स्टेट कैडर प्रणाली लागू की जाए।

गुरुवार से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण न्यायालय में कार्य प्रभावित हुआ और लोग अपने मामलों के निपटारे को लेकर परेशान नजर आए। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *