• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों संग सांसद ने की समीक्षा।

सारस न्यूज़, अररिया।

बाढ़ से जिले को सुरक्षित करने के लिए सांसद ने दिए दिशा-निर्देश।

जिला अतिथि गृह में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिला बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सांसद ने जिले की जनता को बाढ़ से बचाने के लिए विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिए। सांसद ने अधिकारियों को बकरा नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण हो रहे कटाव से लोगों को तत्काल सुरक्षित करने एवं सभी चिन्हित जगहों पर नजर रखने का निर्देश दिया। सांसद ने अधिकारियों को कहा कि वो लगातार नदियों के बढ़ते जलस्तर की रिपोर्ट बनायें और समय रहते जिलेवासियों को बाढ़ से सुरक्षित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *