• Mon. Feb 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया महिला थाना की निवर्तमान थानाध्यक्ष अब बनी पटना परसा बाजार की थानाध्यक्ष।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया महिला थाना की निवर्तमान थानाध्यक्ष, मेनका रानी

महिला थाना की थानाध्यक्ष सह पुनि मेनका रानी का तबादला पुलिस मुख्यालय पटना हुआ है। जिसमें बीते गुरुवार को महिला थाना कर्मियों द्वारा उन्हें विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर महिला थाना की निवर्तमान थानाध्यक्ष सह पुनि मेनका रानी को अररिया महिला थाना से पुलिस मुख्यालय पटना के लिए विदा किया गया था। इसी दौरान मिली जानकारी अनुसार उन्हें पुलिस मुख्यालय पटना अंतर्गत परसा बाजार का थानाध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पटना से प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *