अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस संबंध में एसपी कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई।
विज्ञप्ति में बताया गया कि गुरुवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष जांच अभियान संचालित किया गया, जिसके दौरान कई वाहनों को जब्त किया गया और कई वाहन मालिकों से जुर्माना भी वसूला गया। अचानक शुरू हुए इस अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।
जांच के दौरान पुलिस द्वारा वाहन की डिक्की, दस्तावेज और अन्य जरूरी पहलुओं की भी गहनता से जांच की गई। जिन वाहनों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए, उन्हें जब्त कर लिया गया।
अधिकारियों ने जांच के दौरान दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने, स्पीड नियंत्रण में रखने तथा वाहन के सभी कागजात अद्यतन रखने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, बाइक पर तीन सवारों की स्थिति पर भी पुलिस की कड़ी नजर रही।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply