• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला संगठन ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर 1008 वृक्षारोपण का लिया संकल्प।

सारस न्यूज़, अररिया।

पौधरोपण करती महिला संगठन की अध्यक्ष और सदस्य

महिला कल्याण समिति ने अररिया नप कार्यालय के सामने हाइव पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वातावरण की शुद्धि करना और स्थान को सुंदर बनाना है। महिला कल्याण समिति ने बताया कि उन्होंने 1008 पौधे लगाने का दृढ़ संकल्प लिया है। समिति की अध्यक्ष डॉ. सुष्मिता ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर समिति की अनु मिश्रा, रीना जैन, सुशीला शाह, सतीश कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *