• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एनडीए की सरकार में अपराधियों की खैर नहीं – सांसद अपराध नियंत्रण पर ठोस काम कर रही है सरकार – सांसद सरकार का अपराध नियंत्रण पर बड़ा कदम, कुख्यात अपराधी विनोद राठौड़ गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।


राज्य सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अररिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विनोद राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। राठौड़ पर हत्या, लूट, रंगदारी व अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज थे और वह पुलिस की वांछित सूची में शामिल था। बीते कुछ महीने पहले विनोद राठौड़ ने अररिया के सांसद प्रदीप सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

सांसद ने गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया एवं कहा कि सरकार अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है। राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया और उसे शहर के बाहरी इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनोद राठौड़ से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *