सारस न्यूज़, अररिया।
अज्ञात चोरों के द्वारा चार चक्का वाहन सूमो गोल्ड को चोरी कर ले जाते टॉल पर स्थित सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद।
फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में इन दिनों अज्ञात चोरों के द्वारा चार चक्का वाहन की चोरी की घटना को लगातार घटित किया जा रहा है। जिससे चार चक्का वाहन रखने वाले लोगो की चिंता बढ़ा दी है। विगत 30 मई की रात्रि शहर के काली मेला रोड के समीप से चोरी हुए चार चक्का वाहन स्कार्पियो की पुलिस अभी बरामदगी भी नही कर पाई है कि बीती रात्रि शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के समीप से एक चार चक्का वाहन सूमो गोल्ड को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूमो गोल्ड नामक चार चक्का वाहन के चोरी हो जाने के घटित घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दे कर चोरी हुए चार चक्का वाहन सूमो गोल्ड का बरामदगी कराए जाने एवं अज्ञात चोरों के खिकाफ कार्रवाई किए जाने का गुहार पुलिस प्रशासन से लगाया है। थाना में दिए आवेदन में पीड़ित पीड़ित प्रभात कुमार पिता रामनारायण मेहता रजिस्ट्री ऑफिस वार्ड संख्या 03 फारबिसगंज निवासी ने कहा है कि 18 जून की रात्रि लगभग 11:30 बजे वे अपना सफेद रंग का चार चक्का वाहन सूमो गोल्ड बीआर 11पीबी 0716 को अपने दरवाजे के सामने खड़ा कर दिया था। जब सुबह लगभग 06 बजे देखा तो उक्त स्थान पर उनका सूमो गोल्ड नही था। दरवाजा पर खड़े उनके उक्त चार चक्का वाहन सूमो गोल्ड को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया। काफी खोजबीन किया लेकिन उक्त गाड़ी का कही पता नही चला। पीड़ित ने थाना में दिए आवेदन में आगे कहा है कि उक्त चोरी हुए चार चक्का वाहन सूमो गोल्ड उनके मित्र रूपेश कुमार पिता रघुनंदन सिंह राघोपुर सुखानागर वार्ड संख्या 04 थाना प्रतापगंज जिला सुपौल निवासी के नाम से पंजीकृत है। पीड़ित ने आवेदन में आगे कहा है कि उक्त वाहन का प्रयोग वे आवश्यक कार्य के किए कर रहे थे। यही नही पीड़ित ने बताया कि चार चक्का वाहन के चोरी होने के बाद शहर के दो-तीन स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों ने सूमो गोल्ड की चोरी करने के बाद शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से गोलछा गली होते हुए रेफरल अस्पताल मोड़ रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए ज्योति सिनेमा चौक के रास्ते भागने में सफल रहा। बताया कि खोजबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि अज्ञात चोरों ने उनके चार चक्का वाहन सूमो गोल्ड को फारबिसगंज अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर स्थित टोल प्लाजा पार किया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि चार चक्का वाहन सूमो गोल्ड को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए जाने की घटना को ले कर पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। चोरी हुए चार चक्का वाहन के बरामदगी के लिए गहन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चार चक्का वाहन एवं बाइक में जीपीएस के साथ साथ ऑटो-की लगाने का भी अनुरोध किया एवं इस संदर्भ में लोगो को जागरूक करने की बातें कही।