भरगामा प्रखंड अंतर्गत सिमरबनी पंचायत के शर्मा टोला, वार्ड संख्या 7 में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में एक गाय की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गई है। आग से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजन शर्मा व संगीता देवी रात का भोजन कर अपने घर में सो रहे थे। देर रात अचानक शोरगुल सुनकर उनकी नींद खुली तो देखा कि उनका घर आग की लपटों में घिरा हुआ है। वे किसी तरह अपने परिवार के साथ सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य किरण देवी ने भरगामा थाना को घटना की जानकारी दी। स्थानीय ग्रामीण—सुरेश शर्मा, उपेंद्र राम, पृथ्वी शर्मा, कैलू शर्मा, मनोज शर्मा, बेचन शर्मा सहित अन्य ने घरेलू साधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर घंटों बाद आग पर काबू पाया।
घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। अनुमानित रूप से करीब पाँच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
जिप प्रतिनिधि माधव यादव द्वारा सूचना दिए जाने पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे व घायल गाय का इलाज शुरू किया।
पीड़ित परिवार को जिप सदस्य किरण देवी ने 50 किलो चावल, दो बैग मुरही, सूखा राशन व 1100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर ढाढ़स बंधाया।
पीड़ित परिवार ने अंचल कार्यालय में मुआवजे के लिए आवेदन दिया है। अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा गया है। जांच के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply