सारस न्यूज़, अररिया।
अररिया: पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की गोपनीय शाखा से आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। – सतीश कुमार सिंह, जो पहले पुलिस केंद्र, अररिया में मेजर सार्जेंट के रूप में तैनात थे, अब रानीगंज अंचल निरीक्षक का दायित्व संभालेंगे। – राजीव कुमार रंजन, जो अब तक रानीगंज अंचल निरीक्षक के पद पर थे, उन्हें साइबर थाना में नियुक्त किया गया है। – सुनील कुमार सुमन, जो साइबर थाना में निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे, अब पुलिस केंद्र में परिचारी प्रवर की जिम्मेदारी निभाएंगे। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।