भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी 52वीं वाहिनी की बाहरी सीमा चौकी सिकटी और केलाबाड़ी के जवानों ने कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में एपीएफ नेपाल के साथ मिलकर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया।
गश्ती अभियान के बाद एसएसबी 52वीं वाहिनी के पार्टी कमांडर निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दोनों देशों के जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 160/1 से 161/1 तक के सीमा क्षेत्र में पगडंडियों, सड़कों और रास्तों पर संयुक्त गश्ती की। यह अभियान सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, तस्करी, और असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है।
निरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि यह अभियान नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें दोनों देशों के सुरक्षा बल समन्वय स्थापित कर समय-समय पर सीमा पर गश्ती करते हैं। इस दौरान सीमा की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान भी किया गया।
गश्ती अभियान में शामिल अधिकारी और जवान।
एसएसबी की ओर से सहायक उप निरीक्षक स्वाभिमान आदित्य, मुख्य आरक्षी सरबजीत सिंह, अजय भास्कर टायडे, आरक्षी राजेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रशिक देवगोड़े और खुमेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। वहीं, एपीएफ नेपाल की ओर से सहायक उप निरीक्षक राजनारायण खान, मुख्य आरक्षी धुर्या नारायण, लीला बहादुर थापा, रामजी नेपाली, आरक्षी विजय लिम्बू और भोगेंद्र मगर गश्ती अभियान का हिस्सा बने। इस तरह के संयुक्त अभियानों से भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और दोनों देशों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा मिलता है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply