• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में दो फरार वारंटी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया आरएस थाना पुलिस ने पूर्व कांड के दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए आरएस थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरबल्ला हड़ियाबाड़ा निवासी पंकज कुमार यादव व मुरबल्ला प्रभावती नगर निवासी उमेश कुमार ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया हू। दोनों आरोपी पूर्व से वारंटी रहा है। जो फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी अमित रंजन के निर्देश पर बुधवार की रात्रि विशेष छापामारी अभियान चलाकर दोनों फरार वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *