• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

21 ग्राम स्मैक और 18.6 हजार रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया आरएस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 ग्राम स्मैक और 18.6 हजार रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरएस थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम साढ़े 5 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें यह बड़ी कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान रजोखर वार्ड संख्या 05 निवासी मो. तनवीर (पिता: मो. कलीम) के घर से 21 ग्राम स्मैक और 18.6 हजार रुपये बरामद किए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, आरएस थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड संख्या 01 निवासी नीतीश कुमार (पिता: नरेश साह) को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *