बिहार स्टेट थांग-ता खेल प्रतियोगिता 2024 का दो दिवसीय आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कला केंद्र सह खेल भवन में आयोजित हुई। जिसका आयोजन गत 20 जुलाई को शुरू कर 21 जुलाई को समापन किया गया। जिसमें बिहार राज्य के कुल 200 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए अपने कला कौशल का दमखम दिखाया। इसकी जानकारी देते हुए अररिया थांग-ता संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सूबे के पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, पटना, लखीसराय, सुपौल, वैशाली, मधुबनी, अररिया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, दरभंगा, सारण, खगड़िया, शेखपुरा और बांका जिला शामिल है। इसमें पूर्वी चंपारण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अररिया जिला दूसरे स्थान पर रहा तो पटना जिला के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर अपनी पहुंच बना सके।
वहीं अररिया थांग-ता संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने प्रतिभागियों और टीम को पुरस्कार वितरण किया। संस्था के सचिव संतोष कुमार और बिहार संघ थांग-ता के महासचिव विकास कुमार ने मिलकर राष्ट्र और राजकीय रेफरी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर दर्जनों खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे।
सारस न्यूज़, अररिया।
खेल भवन में मौजूद संघ के अधिकारी और प्रतियोगी

Leave a Reply