अररिया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 50 हजार का इनामी मो. मुस्तफा उर्फ फिच्चा उर्फ पिच्चुआ उर्फ उस्मान और 25 हजार का इनामी शुभान मियां शामिल हैं। दोनों ही टॉप टेन अपराधियों की सूची में थे और इनकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।
दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी बरदाहा थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान के तहत की गई। बरदाहा, पलासी, बैरगाछी और सिकटी थानों की संयुक्त टीम ने एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पोखरिया के पास से दोनों आरोपियों को 10.2 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार मुस्तफा और शुभान मियां पर जिले के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरदाहा थाना कांड संख्या 39/25 के तहत दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मुस्तफा और शुभान मियां का आपराधिक रिकॉर्ड
एसपी के अनुसार मो. मुस्तफा पर जोगबनी थाना में कांड संख्या 03/13, 160/08, 18/18, फुलकाहा थाना में 44/12, फारबिसगंज में 86/2009, 14/13, 113/25, सिमराहा थाना में 622/22, 64/25, नरपतगंज में 175/25 और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शुभान मियां के खिलाफ सिमराहा थाना में 64/25, फारबिसगंज में 113/25, फुलकाहा में 169/24, नरपतगंज में 573/24 और जोगबनी थाना में 18/18, 109/18 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
शूटर और एक अन्य अपराधी भी गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि नरपतगंज में एक महिला द्वारा अपनी ही बेटी पर शूटर से गोली चलवाने के मामले में वांछित मो. शमीम को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोखलापुर का रहने वाला है। इसके अलावा, आपराधिक इतिहास वाले सिकंदर उर्फ हदीस की भी गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply