नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड ओवर ब्रिज पर कुसिया गांव स्थित एक पेट्रोल पंप मैनेजर से बीते 05 माह पूर्व मारपीट कर 32.5 हजार रुपए की छिनतई हुई थी।जिसको लेकर पीड़ित पेट्रोल पंप मैनेजर फारबिसगंज अंतर्गत फौजी कॉलोनी वार्ड संख्या 04 निवासी राजीव कुमार पिता नित्यनारायण लाल दास ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया था। नगर थाना कांड संख्या 1042/23 में अब जाकर नगर थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई है। इसको लेकर एसपी अमित रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नगर थाना क्षेत्र से अपने घर फारबिसगंज जा रहे कुसियार गांव स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ संध्या करीब 07 बजे अररिया बस स्टैंड ओवर ब्रिज पर दो बाइक पर सवार 04 अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 32 हजार 500 रुपए व अन्य कागजातों की छिनतई कर ली गई थी। जिसको लेकर पेट्रोल पंप मैनेजर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस घटना के बाद डीआईयू प्रभारी अजीत चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 जनवरी 2024 के शाम 04 बजे मटियारी चौक से एक अप्राथमिकी आरोपी सह टॉप 10 में शामिल अपराधी महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर निवासी राजेश कुमार मंडल उर्फ राजा (22) पिता दुखाई मंडल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस लूटकांड की घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले सचिन कुमार पासवान (20) पिता सुबोध पासवान मटियारी अररिया निवासी को लूटकांड घटना में इस्तेमाल किए गए ब्लू रंग की अपाची बाइक के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अप्राथमिकी आरोपी राजेश कुमार मंडल उर्फ राजा के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस लूटकांड की घटना में इस्तेमाल पिस्टल व एक खोखा के साथ रानीगंज थानांतर्गत मधुलता गांव निवासी मुकेश कुमार मेहता (24) पिता जयनारायण मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुकेश की गिरफ्तारी के बाद रानीगंज थाना में 12 मार्च 2024 को प्राथमिकी दर्ज कांड संख्या 87/24 सहित शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया है। बताया गया कि राजेश कुमार मंडल का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। जिसमें उसके ऊपर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कांड संख्या 984/22, 526/23, 1042/23, 1054/23, 1081/23, 1092/23 सहित महलगांव ओपी में कांड संख्या 82/23 व 513/23 प्राथमिकी दर्ज है। वहीं गिरफ्तार सचिन कुमार पासवान पर नगर थाना में 1054/23 कांड संख्या का प्राथमिकी दर्ज है। इधर एसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, 01 खोखा, 01 मोबाइल व एक बाइक बरामद किया गया है। इस छापेमारी व गिरफ्तारी टीम में नगर थानाध्यक्ष सह पुनि मनीष कुमार रजक, रानीगंज थानाध्यक्ष सह पुनि संजय कुमार, डीआइयू प्रभारी पुअनि अजीत चौधरी, नगर थाना के पुअनि संजीव कुमार सहित डीआईयू की कुशल टीम शामिल है।
सारस न्यूज, अररिया।
जानकारी देते एसपी अमित रंजन।
बरामद हथियार व अन्य सामान।

Leave a Reply