• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाकपा, सीपीएम, किसान, श्रमिक सहित विभिन्न संगठनों ने सरकार के विरुद्ध किया आम हड़ताल।

सारस न्यूज, अररिया।


अखिल भारतीय संयुक्त किसान संगठनों सह श्रमिक संगठनों के द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में संयुक्त आह्वान पर आम हड़ताल व चक्का जाम के समर्थन में महागठबंधन दलों द्वारा सभी प्रखंडों सहित जिला मुख्यालय पर चक्का जाम व बंद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर एकत्र होकर बस स्टैंड, महादेव चौक फोर लेन, चांदनी चौक को जाम किया गया, जिससे बाजार बंद रहा।

भाकपा, सीपीएम के पार्टी जिला सचिव कॉमरेड राम विनय राय, चंद्रशेखर पासवान, विजय शर्मा, सोनेलाल पासवान, अजीत पासवान, नकुल पासवान, अजय राम, मस्ताना, रंजु देवी, रोहित कुमार विश्वास, पुलकित यादव, राजकिशोर मांझी, नुजहत बानो, फुल बानो, नाहीद खातून, प्रवीणा खातून, लड्डू मेहतर, दिलीप मेहतर, सुनीता देवी सहित दर्जनों साथियों ने भाग लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *