Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वसंत पंचमी महोत्सव 2025: पेंटिंग, रंगोली व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

सारस न्यूज़, अररिया।

बिहार सरकार के कला, संस्कृति सह युवा विभाग और जिला प्रशासन, अररिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को टाउन हॉल, अररिया में वसंत पंचमी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार व अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डीईओ संजय कुमार, एसडीओ अनिकेत कुमार, मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम और जिला कला सह संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह

वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित पेंटिंग, रंगोली और क्विज प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिलाधिकारी अनिल कुमार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी कला की सराहना की। उन्होंने टाउन हॉल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली कृतियों का भी अवलोकन किया।

प्रतियोगिता के विजेता

चित्रकला प्रतियोगिता

  • प्रथम स्थान: साक्षी कुमारी
  • द्वितीय स्थान: तन्नू प्रिया
  • तृतीय स्थान: सजल कुमारी

रंगोली प्रतियोगिता (समूह)

  • प्रथम स्थान: गीतांजलि कुमारी, प्रगति कुमारी, खुशी कुमारी
  • द्वितीय स्थान: काजल, साक्षी प्रिया, अनुष्का कुमारी
  • तृतीय स्थान: अर्चना, दिलरुबा, शाहिदा सिद्दीका

क्विज प्रतियोगिता (समूह)

  • प्रथम स्थान: पीयूष कुमार, अभिनव कुमार मिश्रा
  • द्वितीय स्थान: मयंक कृष्ण, कुमारी सपना, मो. शाहनवाज
  • तृतीय स्थान: उम्मे सना, आतिया सरवरी, खुशबू

निर्णायक मंडल

  • रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता: राजेश कुमार, मृणाल प्रधान
  • क्विज प्रतियोगिता स्कोरर: दारिश राजा, दानियाल राजा

कार्यक्रम के दौरान संबंधित पदाधिकारी, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *