• Thu. Dec 18th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ।

सारस न्यूज, अररिया।

एसपी अशोक पाठक सिंह के निर्देशानुसार यातायात थाना थानाध्यक्ष जटाशंकर खां और अन्य क्षेत्र के स्थानीय पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला मुख्यालय के चांदनी चौक और बस स्टैंड ओवरब्रिज के नीचे सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान मुख्य सड़क से आने जाने वाले बिना हेल्मेट और बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। साथ ही जांच करते हुए हिदायत देते हुए छोड़ा गया। बिना हेल्मेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए हेल्मेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया। बस स्टैंड ओवरब्रिज के नीचे जांच कर रहे यातायात पुलिस में मौजूद सार्जेंट रौशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है। जिससे असामाजिक तत्वों में डर पैदा बना रहे। इस दौरान वाहन जांच अभियान में यातायात पुलिस बल के जवान में सुभाष कुमार, होमगार्ड विजय कुमार व गिरानंद साह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *